रांची, मई 22 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में 27 मई (बुधवार) को मंत्रिपरिषद की बैठक होगी। बैठक का आयोजन झारखंड मंत्रालय (प्रोजेक्ट भवन) स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष में किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक, बैठक में राज्य के विकास से जुड़े कई अहम प्रस्तावों और नई नीतियों को मंजूरी मिल सकती है। इसके साथ ही विभिन्न विभागों के महत्वपूर्ण एजेंडों पर भी चर्चा होने की संभावना है। बैठक को लेकर मंत्रिमंडल सचिवालय ने सभी संबंधित विभागों और अधिकारियों को आवश्यक तैयारियां पूरी करने के निर्देश जारी कर दिए हैं। बैठक में राज्य लोकहित और प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने से जुड़े कई बड़े फैसले सामने आ सकते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...