प्रयागराज, जून 11 -- प्रयागराज, संवाददाता। चंद्रशेखर आजाद सेतु (फाफामऊ पुल) के समानांतर एक नए पुल का निर्माण होगा या नहीं, यह तो भविष्य के गर्त में है लेकिन पुल बनाए जाने को लेकर कवायद शुरू हो गई है। इसके लिए लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के राष्ट्रीय मार्ग की ओर से प्रस्ताव बनाकर उसे सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय को भेजा गया है। मंत्रालय की स्वीकृति मिलने पर विभाग की ओर से पहले सर्वे कार्य कराया जाएगा कि यातायात प्रबंधन के लिए भविष्य में इसकी कितनी उपयोगिता होगी।डीएम मनीष कुमार वर्मा ने मई के दूसरे सप्ताह में जिले में होने वाले विकास कार्यों की कार्ययोजना बनाने के लिए पीडब्ल्यूडी व जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की थी। जिसमें डीएम ने राष्ट्रीय मार्ग खंड के अधिकारियों को फाफामऊ पुल के समानांतर दो लेन का नया पुल बनाए जाने का प्रस्ताव तैय...