धनबाद, जनवरी 28 -- बाघमारा, प्रतिनिधि। पर्यावरण, वन व जलवायु परिवर्तन मंत्रालय भारत सरकार के डिप्टी डायरेक्टर डॉ. पशुपाला रवि ने मंगलवार को जमुनिया नदी के बगल में स्थित दामोदा कोलियरी व आस-पास के इलाकों का निरीक्षण किया। विभाग द्वारा निरीक्षण का उद्देश्य जलवायु परिवर्तन, पर्यावरण संरक्षण और कोयला खनन से जुड़े प्रभावों की समीक्षा के तौर पर माना जा रहा है। इस क्रम में बीसीसीएल कोयला भवन के पर्यावरण प्रबंधक मरिया एहसान, डिप्टी मैनेजर आदर्श कुमार, डिप्टी मैनेजर पर्यावरण प्रति जरीवाल और बरोरा प्रक्षेत्र के महाप्रबंधक किशोर कुमार सिंह थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...