रिषिकेष, फरवरी 28 -- एम्स ऋषिकेश में मरीजों की स्वास्थ्य सुरक्षा के मद्देनजर साफ-सफाई, हाइजीन और इन्फेक्शन कंट्रोल के तरीकों की समीक्षा करने के लिए कायाकल्प एक्सटरनल असेसमेंट किया गया। इसमें भारत सरकार के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की टीम ने अस्पताल का सघन निरीक्षण किया। टीम ने रोगियों से अस्पताल सेवाओं के बारे में फीडबैक लिया। निरीक्षण के दौरान टीम ने व्यवस्थाओं को बेहतर बताया। शनिवार को एम्स ऋषिकेश में संस्थान की कार्यकारी निदेशक प्रोफेसर डॉ. मीनू सिंह ने केन्द्रीय अधिकारियों का स्वागत किया। उन्होंने टीम को एम्स द्वारा संचालित विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी दी। कायाकल्प के उद्देश्यों के अनुरूप अस्पताल में संचालित प्रोटोकॉल के बारे में बताया। टीम में शामिल नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ एंड फैमिली वेलफेयर द्वारा नॉमिनेटेड इवेल्...