मेरठ, फरवरी 27 -- सरधना मंढियाई गांव में कुछ लोगों ने बाहरी छोर पर गंगनहर के निकट स्थित तालाब पर अवैध रूप से कब्जा कर लिया। इतना ही नहीं वहां मिट्टी भराव कर तंबू लगा दिए। ग्रामीणों ने विरोध किया तो तनातनी का माहौल हो गया। ग्रामीणों ने एसडीएम से शिकायत कर तालाब की भूमि से कब्जा हटवाने की मांग की है। अमानुल्ला पुत्र शब्बीर ने एसडीएम से शिकायत करते हुए बताया कि गांव के बाहरी छोर पर एक तालाब है। जिसमें गांव से निकलने वाले दूषित पानी की निकासी होती है। आरोप है कुछ लोगों ने तालाब की भूमि पर अवैध रूप से कब्जा कर लिया है। उन्होंने पहले मिट्टी से तालाब का भराव कराया उसके बाद वहां तंबू बना लिए। आरोप है कि कब्जाधारी वहां डेयरी बनाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने व ग्रामीणों ने इसका विरोध किया, जिसको लेकर तनातनी का माहौल हो गया। उन्होंने पूर्व में स...