मेरठ, फरवरी 9 -- सरधना। एमसीसी क्लब द्वारा आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का रविवार को फाइनल मुकाबला खेला गया। फाइनल में मदरसा राइडर्स व मंढियाई टाइगर्स की भिड़ंत हुई। बेहद रोमांचक हुए इस मैच में अंतिम बॉल पर मंढियाई टाइगर्स ने जीत दर्ज कर चैंपियनशिप अपने नाम की। टॉस जीकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मदरसा राइडर्स ने 12 ओवरों में 121 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मंढियाई टाइगर्स की टीम ने शानदार खेल दिखाया। अंतिम गेंद पर मंढियाई टाइगर्स को पांच रनों की जरूरत थी। बल्लेबाज राशिद अलवी ने छक्का जड़कर अपनी टीम को जीत दिलाई। वाजिद खान ने 66 रन की शानदार पारी खेली जिसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। मुख्य अतिथि वरिष्ठ समाजसेवी अफजल खान ने विजेता और उप विजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस मौके पर अमजद खान, शाहरुख, जावेद पठान, फोनी मलिक, अय्य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.