सहारनपुर, अप्रैल 21 -- बेहट, संवाददाता। थाना बेहट क्षेत्र के गांव मंडोरा के पास तेंदुए की मौजूदगी से ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है। नदी किनारे स्थित श्मशान घाट के पास एक मादा तेंदुआ अपने दो शावकों के साथ देखी गई है, जिसके बाद गांव में दहशत फैल गई। लोग एहतियात के तौर पर शाम ढलते ही घरों में रहने को मजबूर हैं। ग्रामीणों के अनुसार, दो दिन पहले करौंदी गांव निवासी एक गड़रिया श्मशान घाट के पास भेड़ चरा रहा था, तभी तेंदुआ उसकी एक भेड़ को उठाकर ले गया। इस घटना के बाद से ही क्षेत्र में डर का माहौल बना हुआ था। यह भी पढ़ें- मेरठ के सनौता में बाउंड्री वॉल पर आराम फरमाता मिला तेंदुआ रविवार को मंडोरा निवासी बिजेंद्र जब श्मशान के पास गाय चरा रहा था, तभी उसने झाड़ियों में मादा तेंदुआ को उसके दो शावकों के साथ देखा। उसने तुरंत गांव पहुंचकर इसकी सूचन...