मेरठ, मई 11 -- मंडोरा गांव निवासी एक युवक और उसकी पत्नी के साथ परिजनों ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। थाने पहुंचे दंपति ने पुलिस को जानकारी देते हुए तहरीर दी। पुलिस ने पीड़ित दंपति को दौराला सीएचसी पर उपचार दिलाया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। थाने पर दी तहरीर में मंडोरा निवासी दिनेश ने बताया कि वह अपनी पत्नी रीता संग मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। रविवार शाम दोनों मजदूरी कर घर पहुंचे तो परिजनों सुखबीर, अनिल और लक्ष्मी ने उन्हें घर में घुसने से रोक दिया और विरोध करने पर तीनों ने लाठी-डंडों से उसकी जमकर पिटाई कर दी। यह भी पढ़ें- पति-पत्नी पर मारपीट करने का आरोप मारपीट में घायल कर दोनों को घर से निकाल दिया। वरिष्ठ उपनिरीक्षक अनिल कुमार ने बताया की मामले की जांच कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...