गुड़गांव, अप्रैल 3 -- सोहना,संवाददाता। अनाज मंडी में रात के अंधेरे में सरसों से भरे कट्टों की चोरी होने से आढ़तियों को अब चिंता सता रही है। आढ़ती मार्केट कमेटी की सुरक्षा व्यवस्था पर सवालियां निशान लगा रहे है। बीते करीब एक सप्ताह में स्थानीय अनाज मंडी में आढ़तियों की निजी सरसों के 12 से 15 कट्टे चोरी हो गए है। अनाज मंडी में चोरी की वारदातें होने से आढ़तियों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी न होने पर मार्केट कमेटी प्रशासन पर सवालियां निशान लगा रहे है। आढ़ती दयानंद ने बताया कि उनका एक कट्टा चोरी हुआ है। वह भी अज्ञात चोर स्कूटी पर रखकर लेकर गए है। कट्टा चोरी होने का समय सुबह पौने पांच बजे बताया जा रहा है। अज्ञात चोर सरसों के कट्टे को स्कूटी पर रख मंडी में खुला अवैध द्वार में से लेकर जाने का आरोप लगा रहे है। आढ़ती राजेश ने बताया कि उसके चार कट्टों को चोर ब...