रुद्रपुर, अप्रैल 17 -- राजेन्द्र तिवारी, सितारगंज। आम उपभोक्ताओं को महंगाई से राहत दिलाने, दामों में नियंत्रण के लिए और बाजार में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए कृषि उत्पादन मंडी समिति सितारगंज अब फल और सब्जियों के दामों पर कड़ी नजर रखेगी। शुक्रवार को मंडी निरीक्षक राजेंद्र चंद और लेखाकार त्रिभुवन सिंह बोहरा के नेतृत्व में दो सचल दलों का गठन किया है। जो रोजाना थोक और फुटकर बाजारों में कीमतों की समीक्षा करेंगे। गठित दल तहसील क्षेत्र में नियमित रूप से भ्रमण कर फल-सब्जियों के दामों की जानकारी जुटाएंगे और किसी भी प्रकार की मुनाफाखोरी पाए जाने पर तत्काल कार्रवाई करेंगे। निरीक्षण के दौरान उपभोक्ताओं को वाजिब दरों पर खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने पर विशेष जोर रहेगा। यह भी पढ़ें- मनमाने दाम वसूलने वाले व्यापारियों पर होगी कार्रवाई इसके साथ ही बिना लाइस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.