मंडी समिति मोड़ पर हादसा, टेंपो से बचते समय बाइक सवार दंपति घायल
इटावा औरैया, मई 14 -- भरथना। बिधूना मार्ग पर गुरुवार को मंडी समिति मोड़ के पास एक तेज रफ्तार टेंपो से बचने की कोशिश में बाइक सवार दंपत्ति सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। क्षेत्र के नगला भोज गांव निवासी जल सिंह 38 वर्षीय अपनी पत्नी रेनू 35 वर्षीय के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। दोनों कस्बा के एक गेस्ट हाउस में आयोजित रिश्तेदारी की शादी समारोह में शामिल होने आए थे। बुधवार रात शादी की रस्में पूरी होने के बाद गुरुवार सुबह विदाई के उपरांत वे वापस गांव जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक मंडी समिति मोड़ के पास पहुंची, तभी सामने अचानक एक टेंपो आ गया। टक्कर से बचने के प्रयास में बाइक चालक संतुलन खो बैठा और बाइक सड़क पर फिसल गई। पति-...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.