मथुरा, अप्रैल 25 -- नवीन कृषि उत्पादन मंडी समिति में मंडी प्रशासन ने नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई कर दशकों से परचून कारोबार कर रहे 18 व्यापारियों के लाइसेंस रद्द किए हैं। इस कार्रवाई से मंडी के व्यापारियों के बीच हड़कंप मच गया है और अन्य कारोबारियों में भी चिंता का माहौल बना हुआ है। जानकारी के अनुसार मंडी में केवल थोक स्तर पर फल, सब्जी एवं खाद्यान्न के कारोबार की अनुमति है, लेकिन लंबे समय से कुछ व्यापारी आढ़तों को दुकान बनाकर परचून व अन्य वस्तुओं का कारोबार कर रहे थे। मंडी प्रशासन को लगातार मिल रही शिकायतों के बाद यह कार्रवाई की गई। यह भी पढ़ें- कार्रवाई के बाद भी नहीं माने फुटकर ठेल व फड़ संचालक मंडी सचिव रेनू वर्मा का कहना है कि नियमों के विरुद्ध किसी भी प्रकार का परचून आदि का व्यापार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भविष्य में भी ऐसे मा...