फतेहपुर, मई 6 -- जहानाबाद। कृषि उत्पादन मंडी समिति परिसर में स्थित 500 मीट्रिक टन क्षमता वाले गोदाम का आवंटन बुधवार को प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में किया गया। इस दौरान बोली प्रक्रिया में कई प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जिसमें दीक्षा इंटरप्राइजेज के अभिषेक दीक्षित ने सबसे अधिक 14 लाख 82 हजार रुपये की बोली लगाकर गोदाम अपने नाम कराया। आवंटन प्रक्रिया कमेटी अध्यक्ष संजय कुमार सिंह, उप निदेशक मंडी परिषद प्रयागराज, एडीएम अविनाश त्रिपाठी, एसडीएम बिंदकी प्रियंका अग्रवाल और मंडी सचिव आशीष कुमार सिंह की उपस्थिति में संपन्न हुई। यह भी पढ़ें- जमुई: पहले आओ पहले पाओ के तर्ज पर दुकान होंगे आवंटित

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...