काशीपुर, अप्रैल 7 -- प्रदीप सिंह, काशीपुर। मंडी समिति में खाद्य विभाग क्रय केंद्र पर किसान विकास क्लब के प्रदेश अध्यक्ष अरुण कुमार शर्मा के गेहूं की तौल से शुरुआत हुई। मंगलवार को एसएमओ अतुल चतुर्वेदी ने बताया कि मंडी में 7 क्रय केंद्र खोले गए हैं। मंडी सचिव योगेश तिवारी ने बताया कि सभी क्रय केंद्रों पर समस्त सुविधाएं उपलब्ध हैं। किसान विकास क्लब के प्रदेश अध्यक्ष ने क्रय केंद्रों के अधिकारियों से अनुरोध करते हुए किसानों को सहयोग करने की अपील की तथा साथ ही किसान भाइयों से भी उचित मानक वाला गेहूं लाने का आग्रह किया। यहां एमआई नीतू कुमारी, दीवान सिंह बोहरा, भीम सिंह, प्रकाश आर्य, नवनीत तिवारी, मुख्तयार सिंह, सत्यम शर्मा समेत आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...