इटावा औरैया, मई 12 -- भरथना। नवीन मण्डी स्थल भरथना में अव्यवस्था एवं आए दिन होने वाले विवादों को लेकर व्यापारियों और आढ़तियों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। इस संबंध में समस्त थोक व्यापारियों एवं आढ़तियों ने कृषि उत्पादन मण्डी समिति के सचिव को प्रार्थना पत्र देकर उचित कार्रवाई की मांग उठाई है। मण्डी समिति के अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह यादव, नवरत्न सिंह, सत्यप्रकाश, सुशांत उपाध्याय सहित तमाम व्यापारियों ने बताया कि मंडी परिसर में संचालित कैंटीन से जुड़े कुछ लोगों द्वारा आए दिन विवाद और अभद्र व्यवहार किया जाता है, जिससे व्यापारियों, कर्मचारियों और पल्लेदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। व्यापारियों ने कहा कि मण्डी का माहौल लगातार खराब हो रहा है और इससे कामकाज प्रभावित हो रहा है। यह भी पढ़ें- मुनीम ने किसी और को बेंच दिया माल, रुपए लेकर हु...