मिर्जापुर, मई 1 -- मिर्जापुर, संवाददाता। नगर के जंगीरोड स्थित मंडी समिति में आढ़ती संघ की गुरुवार की हुई बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि प्रत्येक माह की पहली तारीख को मंडी समिति की सभी दुकानों, प्रतिष्ठानों व आढ़तियों का व्यवसाय ठप रहेगा। मंडी समिति व्यापारी संगठन के अध्यक्ष ज्वाला प्रसाद सोनकर ने बताया कि इस सम्बंध में आढ़ती संघ की बैठक में यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहाकि सभी व्यापारियों, आढ़तियों, किसानों एवं संबंधित व्यक्तियों से अनुरोध है कि वे इस फैसले का पालन करें। यह निर्णय मंडी व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने, साफ-सफाई एवं रख-रखाव के उद्देश्य से लिया गया है। यह भी पढ़ें- औरंगाबाद मुख्य बाजार से सब्जी मंडी को हटाने का आदेश, पेज 3 लीड इस दिन किसी भी प्रकार की खरीद-बिक्री, नीलामी नहीं होगी। सभी व्यापारी एवं किसान भाइयों व ब...