मंडी समिति के नाले में मिले शव की हुई शिनाख्त
संभल, मई 8 -- मंडी समिति परिसर के नाले में गुरुवार को मिले अज्ञात शव की पहचान हो गई है। मृतक की शिनाख्त कोतवाली बहजोई क्षेत्र के गांव खजरा निवासी वेदपाल के रूप में हुई है। शव मिलने की सूचना पर क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। स्थानीय लोगों की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची थी और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवाया था। कार्यवाहक कोतवाल बलवंत सिंह ने बताया कि शव की तस्वीर सोशल मीडिया पर प्रसारित हुई थी। शुक्रवार को मृतक के भाई हरिओम ने शव का फोटो देखकर अपने भाई वेदपाल के रूप में पहचान की। इसके बाद परिजन बहजोई पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। मृतक के भाई हरिओम के अनुसार वेदपाल शराब पीने का आदी था। करीब दस दिन पहले वह घर से राजपुरा थाना क्षेत्र के गांव पानीबाड़ा स्थित अपनी बहन के घर गया था। एक दिन उसने अपनी पत्नी बबिता को...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.