रुद्रपुर, अप्रैल 27 -- खटीमा, संवाददाता। आम जनता को सब्जी और फलों के दाम महंगे न पड़ें, इसके लिए सरकार ने मंडी समितियों को थोक और फुटकर दरों की वस्तुस्थिति जानने के निर्देश दिए थे। इस क्रम में मंडी सचिव ने दो समितियों का गठन किया। सोमवार को गठित टीमों ने बाजार में फुटकर दरों की जानकारी जुटाई। मंडी सचिव एलएम पांडे के निर्देश पर टीम ने सब्जी और फल विक्रेताओं के बिक्री मूल्य जांचे। इस दौरान प्याज, तुरई, आलू, लौकी, टमाटर, कद्दू, भिंडी सहित संतरा, सेब, अंगूर, केले, आम, अनार और अनानास के बाजार भाव का निरीक्षण किया गया। टीम ने यह भी जांच की कि मंडी से खरीदे गए उत्पादों को फुटकर में ग्राहकों को अधिक कीमत पर तो नहीं बेचा जा रहा है। सब्जी मंडी रोड, पीलीभीत रोड और सितारगंज रोड समेत कई स्थानों पर मंडी विभाग की कार्रवाई दिनभर जारी रही। मंडी सचिव ने बत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.