मुरादाबाद, जून 24 -- नवीन मंडी समिति में नई दुकानों के निर्माण में से जो 28 दुकानें तालाब वाले क्षेत्र में बनना प्रस्तावित हैं। आढ़ती उनका विरोध कर रहे हैं। उन्होंने आज नगर मजिस्ट्रेट/ मंडी सभापति को ज्ञापन सौंपकर अपना विरोध जताया। ज्ञापन में कहा गया है कि लंबी प्रतीक्षा के बाद अब दुकानें बनने का नंबर आया तो उन्हें तालाब क्षेत्र में स्थानांतरित कर दिया गया। जिससे मंडी का स्वरूप ही बदल जाएगा। इस लिए इन दुकानों का निर्माण उसी स्थान पर कराया जाए जो पहले चिंहित की गई थी। उन्होंने ज्ञापन के साथ सौ से अधिक हस्ताक्षर युक्त पत्र भी सौंपा। ज्ञापन देने वालों में राकेश कुमार, हरपाल सिंह, देवेंद्र सिंह, विनोद कुमार, शशि प्रकाश,लोकेश आदि शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...