लखनऊ, जनवरी 30 -- मंडी समिति द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में गोमती नगर, किसान बाजार, पुष्प मंडी की रिक्त पांच दुकानों की नीलामी की गई। दुकानों की नीलामी 95 लाख में की गई। इसमें ओबीसी की क्योस्क संख्या सात की नीलमी सर्वाधिक 29 लाख में की गई। वहीं उपमंडी स्थल मलिहाबाद की खाली 11 दुकानों की निलामी भी की गई। इनकी निर्माण लागत करीब 1.71 करोड़ थी। जबकि इन दुकानों की नीलामी 2.75 करोड़ में हुई। इसी प्रकार बीते 10 वर्षों से रिक्त एग्रीकल्चर मार्केटिंग हब-बहरू की पांच व नवीटाण्डा की एक दुकानों का आवंटन भी किया गया। इस तरह से मंडी समिति, लखनऊ द्वारा कुल 22 दुकानें चार करोड़ रुपये के राजस्व पर आवंटित की गयी। नीलामी में मंडी परिषद के उपनिदेशक, एडीएम (टीजी) व मंडी सचिव सुभाष सिंह उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.