अमरोहा, जून 1 -- हसनपुर, संवाददाता। नगर स्थित मंडी समिति परिसर में सोमवार को आयोजित बैठक में सब्जी एवं फल व्यापारियों ने मंडी के कर्मचारी पर भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाया। मंडी समिति सचिव से शिकायत कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। चेतावनी दी कि तीन दिन के भीतर मंडी समिति में व्याप्त भ्रष्टाचार बंद नहीं किया गया तो व्यापारी सड़क पर उतरने को मजबूर होंगे।

व्यापारियों का शोषण व्यापारी सुरक्षा फोरम संस्थान 74/22 के प्रदेश महामंत्री मुकेश गुप्ता ने बतौर मुख्य अतिथि बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि मंडी समिति में फल एवं सब्जी व्यापारियों का मंडी कर्मचारी द्वारा शोषण किया जा रहा है।

भ्रष्टाचार का विरोध मंडी में जमकर भ्रष्टाचार हो रहा है। चेताया कि व्यापारियों का शोषण और भ्रष्टाचार किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके बाद व्यापारी जम...