आगरा, फरवरी 17 -- कृषि उत्पादन मंडी समिति में व्याप्त समस्याओं के निराकरण को लेकर गल्ला आढ़तियों ने किसान भवन, लखनऊ जाकर आयुक्त व निदेशक से मुलाकात की है। कच्चा आढ़तिया तोला कमेटी के पदाधिकारियों ने कृषि उत्पादन आयुक्त को छह मांगों से संबंधित ज्ञापन भी सौंपा है। मंगलवार को कच्चा आढ़तिया तोला कमेटी के महामंत्री जितेंद्र वार्ष्णेय उर्फ पाऊ ने बताया कि गल्ला आढ़ती विगत कई वर्षों से मंडी परिसर में बैंक की शाखा स्थापना व अमांपुर रोड पर लगने वाले जाम से काफी परेशान हैं। मंडी समिति के अधिकारियों से लगातार समस्याओं के निराकरण की मांग कर रहे हैं। गल्ला आढ़तियों ने लखनऊ जाकर कृषि उत्पादन मंडी समिति के आयुक्त इंद्र विक्रम सिंह से मुलाकात कर समस्याओं से अवगत कराया है। गल्ला आढ़तियों की मांग है कि मंडी परिसर में बैंक की शीघ्र स्थापना हो। मंडी परिसर मे...