बदायूं, फरवरी 10 -- बदायूं। मंडी समिति तिराहा, डीएम एवं माझिया चौराहा फोरलेन बनाया जायेगा। इसके लिए शासन से स्वीकृति मिल गई है। इसके बाद पीडब्ल्यूडी अधिकारियों ने टेंडर प्रक्रिया शुरू करा दी है। टेंडर होते ही धरातल पर फोरलेन का काम शुरू हो जायेगा। फोरलेन बनने पर लोगों को बड़ा लाभ मिलेगा। मंडी समिति तिराहा, डीएम एवं माझिया चौराहा आबादी भाग में हैं। इन स्थानों पर अधिक भीड़ रहती है। पीडब्ल्यूडी अधिकारियों ने यहां रोड सेफ्टी के तहत सुरक्षात्मक कार्य कराने का निर्णय लिया है। जिसके तहत इन तीनों स्थानों के लिये 100-100 मीटर फोरलेन कराया जायेगा। पूर्व में पीडब्ल्यूडी द्वारा भेजे गये प्रस्ताव पर शासन ने मुहर लगाते हुये स्वीकृति प्रदान कर दी है। स्वीकृति मिलने के बाद पीडब्ल्यूडी अधिकारियों ने धरातल पर काम शुरू करने के लिए प्रक्रिया आगे बढ़ा दी है। ...