शाहजहांपुर, फरवरी 27 -- तिलहर, संवाददाता। बुधवार की रात मंडी सचिव शिवेंद्र प्रताप सिंह ने टीम के साथ दिल्ली जा रही प्राइवेट बस की चेकिंग की। अवैध रूप से लगभग 22 क्विंटल मूंगफली दाना पकड़ा। मंडी सचिव ने बताया कि हरदोई के पिहानी निवासी शमसुद्दीन बिना टैक्स जमा किए हुए लगभग डेढ़ लाख रुपए से अधिक का मूंगफली दाना दिल्ली ले जा रहे थे। उन्होंने बताया कि व्यापारी पर 24849 का जुर्माना कर वसूला गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...