चंदौली, दिसम्बर 17 -- चंदौली, संवाददाता। डीएम चंद्रमोहन गर्ग ने मंगलवार को नवीन मंडी में स्थापित विभिन्न धान क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान धान खरीद की स्थिति देखी। साथ ही संबंधित अधिकारियों और क्रय केंद्र प्रभारियों से धान खरीद की प्रगति के बारे में जानकारी हासिल किया। वहीं बाट रखवाकर कांटे, नमी मापक यंत्र एवं डस्टर का सत्यापन भी किया। उन्होंने निर्देश दिया कि क्रय केंद्र पर किसानों को धान बेचने में किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। नियमानुसार और पारदर्शी के साथ गुणवत्तायुक्त धान की खरीद की जाए। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। डीएम ने क्रय किए गए धान का उठान नहीं होने पर नाराजगी प्रकट करते हुए मंडी सचिव को जमकर फटकार लगाई। साथ ही वेतन रोकने और स्पष्टीकरण जारी करने का निर्देश दिया। उन्होंने केंद्र प्रभारी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.