मंडी में हुई साठे धान की आवक शुरु-खिले किसानों, लेबर व व्यापारियों के चेहरे
सहारनपुर, जून 18 -- गंगोह। अनाज मंडी में साठा धान की आवक शुरु होने से किसान, लेबर व व्यापारियों के चेहरे खिल उठे हैं। गत वर्ष के सापेक्ष धान के दामों में 500 रुपये की तेजी भी उन्हें भा रहा है। किसानों को आलू खुदाई व गेहूं कटाई के बाद साठा धान की बुवाई बतौर बोनस मिलती है। मंडी में साठा धान के शुरुआती भाव गतवर्ष के 2700 से 2900 रुपये के सापेक्ष 500 रुपये कुन्तल बढकर 3400 रुपये खुले है। व्यापारी नेता मोल्हड मल गर्ग, प्रदीप सैनी, कल्याण दत शमार्, योगेश गर्ग व नवीन गोयल ने बताया कि इस साल धान के भाव पहले से तेज रहने की आशा है। मंडी सचिव सोहन सिंह ने बताया कि अभी तो धान की आवक कम ही हैं। लेकिन एक सप्ताह बाद इसके हजारों कुंतल प्रतिदिन आने की उम्मीद है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.