रामपुर, जनवरी 28 -- शाहबाद। मंडी समिति में समस्याओं का सामना कर रहे आढ़तियों ने बुधवार को प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि कई सालों से आढ़ती समस्याओं से जूझ रहे हैं। लगातार उनकी ओर से मांग उठाने के बाद भी प्रशासन ने कोई सुध नहीं ली है। उन्होंने जल्द समस्याओं से निजात दिलाने की मांग उठाई है। आढ़ती एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष मुकेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में आढ़ती और पल्लेदार इकट्ठा हुए। उन्होंने कहा कि मंडी सड़कें खराब हो चुकी हैं। आवारा पशुओं की आवाजाही मंडी में परेशान करती है। रात को चौकीदार घर जाकर सो जाता है। हर तीन साल में दुकानों की टिनशेड की रंगाई-पुताई और मरम्मत का प्रावधान है। लेकिन छह माह से कोई काम नहीं हुआ। 2004 से आढ़ती मंडी परिसर में सुलभ शौचालय की मांग उठा रहे हैं, लेकिन प्रशासन सुनने को तैयार नहीं है। उनका कहना है कि हर समस्या ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.