मंडी, अप्रैल 20 -- हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सुंदरनगर से सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां की घटना ने हर किसी को हिला कर रख दिया है। एक 7 वर्षीय बच्ची के साथ रेप की वारदात को अंजाम देने का आरोप मात्र 11 वर्ष के लड़के पर लगा है। मां ने मामले में पुलिस को लिखित शिकायत दी है। जानकारी के अनुसार, घटना 18 अप्रैल की है। पीड़िता की मां ने इस मामले में पुलिस को एक लिखित शिकायत दी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी 11 वर्षीय लड़के के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। यह भी पढ़ें- मुआवजे के लिए माँ ने कराया झूठा रेप केस, बेगुनाह जेल में; युवती ने खोला बड़ा राजगंभीर धाराओं में मुकदमा पुलिस ने इस मामले में 11 वर्षीय लड़के के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 65(2) और POCSO (यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण) अधिनियम की धारा 6...