पीलीभीत, जुलाई 29 -- पीलीभीत। जिस वन उपज की बिक्री पर प्रतिबंध है। वही वन उपज लाइसेंसी आढ़त पर मंडी में बिक रही है। इसी मामले की मिली सूचना पर वन एवं वन्यजीव प्रभाग की टीम ने मंडी समिति परिसर में छापा मारा गया। आढ़त पर प्रतिबंधित वन उपज कटरुआ का अवैध भंडारण मिला। आरोपी को हिरासत में लेकर वन विभाग में केस काटा है।वन एवं वन्यजीव प्रभाग की टीम ने बीते दिवस मंगलवार को भी एक सूचना मिली थी। इसमें वन एव वन्यजीव प्रभाग की मनाही और प्रतिबंध के बावजूद जंगल की उपज रेलवे स्टेशन पर धड़ल्ले से ऊंचे दामों में बिकने की सूचना मिली थी। इस पर टीम ने औचक छापा मारा। आठ किलो कटरुआ मिला और कई तराजू व बांट भी पकड़े गए। वन एव वन्यजीव प्रभाग के डीएफओ भरत कुमार डीके ने बताया कि चारों आरोपियों में बरहा का आदित्य, खुदागंज का बब्लू, बरहा का जितेंद्र और सतीश कुमार से आ...