महाराजगंज, जनवरी 6 -- निचलौल, हिन्दुस्तान संवाद। आम आदमी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष जाहिद अली के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने निचलौल सब्जी मंडी में व्याप्त जन समस्याओं को लेकर निचलौल तहसील पर प्रदर्शन किया। एडीएम को संबोधित चार सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। कार्यकर्ताओं का कहना है कि सब्जी मंडी निचलौल में साइकिल स्टैंड न होने से सब्जी खरीदने जाने वालों की साइकिल और बाइक चोरी का डर रहता है,। ऐसे में वहां साइकिल स्टैंड की व्यवस्था कराई जाए। सब्जी मंडी परिसर में चारों तरफ सीसीटीवी कैमरा न होने से सुरक्षा की दृष्टिकोण से परेशानी होती है। मंडी के प्रमुख स्थान और गोदाम के पास कैमरा लगवाई जाय और मंडी में आने वाले लोगों के बैठने के लिए सीमेंटेड कुर्सी की तत्काल व्यवस्था कराई जाए। सब्जी मंडी में लाइट की व्यवस्था न होने के कारण शाम को अंधेरा रहता है...