चित्रकूट, अप्रैल 24 -- चित्रकूट। डीएम पुलकित गर्ग ने मुख्यालय स्थित मंडी स्थल का आकमिक निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखी। उन्होंने उपस्थिति रजिस्टर, दुकान आवंटन पत्रावली आदि फाइलों को देखा। कार्यालय में अतिरिक्त उपलब्ध पावर डस्टर को गेहूं खरीद केन्द्र में खराब होने की स्थिति में शीघ्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इसके साथ ही मंडी व्यापारियों से समन्वय बनाकर उनको किराए में देने के लिए निर्देशित किया। डीएम ने मंडी क्षेत्र में बने नीलामी चबूतरो के खराब टीनशेड व दुकानों के आगे लगे टीनशेड को बदलने के निर्देश दिए। कहा कि मंडी परिसर के अंदर निर्मित कैंटीन में स्वयं सहायता समूह के माध्यम से संचालित कराया जाए। यह भी पढ़ें- पालिका मार्केट में दुकान आवंटन के लिए चिपकायी सूचना गुटका व तंबाकू की दुकानों को मंडी परिसर से खाली कराएं। सब्जी व फल मंडी के दोनो न...