कन्नौज, जून 30 -- छिबरामऊ, संवाददाता। भीषण गर्मी के बीच नगर की निगम मंडी समिति प्रशासन ने किसानों और मंडी आने वाले अन्य लोगों की सुविधा के लिए सराहनीय पहल की है। मंडी समिति कार्यालय गेट के बाहर लगभग आधा दर्जन पानी से भरे मिट्टी के घड़े रखवाए गए हैं, ताकि दूर-दराज से अपनी उपज लेकर आने वाले किसानों, व्यापारियों, मजदूरों और राहगीरों को ठंडा पेयजल आसानी से उपलब्ध हो सके। इससे लोगों को प्यास बुझाने के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ रहा है। हालांकि, मंडी परिसर में पहले से लगाए गए कई वॉटर फ्रीजर लंबे समय से खराब पड़े हैं। रखरखाव के अभाव में ये फ्रीजर केवल शोपीस बनकर रह गए हैं, जिससे मंडी आने वाले लोगों को अपेक्षित सुविधा नहीं मिल पा रही है। किसानों का कहना है कि घड़ों की व्यवस्था राहत देने वाली है, लेकिन यदि खराब पड़े वॉटर फ्रीजर भी जल्द ठीक करा दिए...