कन्नौज, दिसम्बर 30 -- छिबरामऊ, संवाददाता। निगम मंडी का निरीक्षण करने पहुंचे निर्माण विभाग के डीडीसी से गल्ला आलू व्यापारी संघ के अध्यक्ष ने मिलकर तमाम अव्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की। इसके अलावा उन्होंने मंडी में महिला शौचालय बनवाए जाने की भी जोरदारी से मांग की। गल्ला आलू व्यापार संघ के अध्यक्ष आदेश कुमार गुप्ता ने बताया कि सोमवार को निर्माण विभाग के डीडीसी मंडी का निरीक्षण करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने उनसे मुलाकात की और उन्हें बताया कि निगम मंडी में कई महिला आढ़ती भी हैं। ऐसे में उनके लिए महिला शौचालय बनवाया जाना अति आवश्यक है। अध्यक्ष ने बताया कि अतिक्रमण के चलते मंडी के दोनों गेट खोले जाने चाहिए। नालियों की नियमित सफाई कराई जाए और जो नालियां क्षतिग्रस्त हो चुकी है, उनकी तत्काल मरम्मत कराई जाए। उन्होंने बताया कि डीडीसी ने उनकी मांगों ...