मथुरा, अप्रैल 24 -- कृषि उत्पादन मंडी में प्रशासन ने बुधवार को फुटकर ठेल एवं फड़ संचालकों पर कार्रवाई की है। वहीं तय समय के बाद फड़ एवं ठेल लगाने पर प्रतिबंध लगा दिया है। इस दौरान जेसीबी से कई ठेल तोड़ दी गईं। वहीं फड़ों को हटवा दिया। कई लाईसेंस रद्दद करने की कार्रवाई भी की जा रही है। विगत 9 अप्रैल को सिटी मजिस्ट्रेट एवं मंडी समिति के पदेन सभापति अनुपम कुमार मिश्रा ने मंडी में फुटकर ठेल एवं फड़ संचालकों से दोपहर 12 बजे तक ही दुकानदारी करने का फरमान सुनाया था। इसे लेकर 79 आढ़तियों को नोटिस जारी कर निर्देशित किया था कि उनकी आढ़तों के सामने तय समय के बाद फुटकर ठेल एवं फड़ नहीं लगने चाहिए। यह भी पढ़ें- मऊ रोड पर दर्जनों टिनशेड और अतिक्रमण किए ध्वस्त वहीं इसे लेकर चार आढ़तियों के लाईसेंस निरस्त भी किए थे। इसके बावजूद भी उनके रवैये में कोई बदला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.