मुरादाबाद, मई 24 -- मुरादाबाद, संवाददाता । मुरादाबाद मंडी समिति में जिलाधिकारी डा. राजेंद्र पैंसिया और एसएसपी सतपाल अंतिल ने विभागीय अफसरों और व्यापारियों के साथ दौरा किया। मंडी में गंदगी की समस्या पर उन्होने नाराजगी जताई। साथ मंडी सचिव को निर्देश दिया कि तत्काल सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करवाएं। नगर निगम के अफसरों से बात कर व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए निर्देश दिया। व्यापारियों से मिल कर जानकारी ली। मंडी समिति में बनने वाली 38 दुकानों में अब तक आ रही बाधा के बारे में जानकारी ली। मंडी सचिव से पूछा कि काम क्यों नहीं शुरू हो पा रहा है। जो समस्या है उसका समाधान करके मंडी समिति में प्रस्तावित दुकानों का निर्माण करवाया जाए। मंडी में दौरे में जिलाधिकारी ने पूरे परिसर को घूम कर देखा। फल सब्जी विक्रेता कल्याण समिति के अध्यक्ष प्रीतम सैनी, महामंत्री र...