मथुरा, अप्रैल 15 -- कोसीकलां। अनाज मंडी में फसल तौल के दौरान कथित बेईमानी से किसान परेशान हैं। आरोप है कि आढ़तियों के यहां पल्लेदार बोरी में अधिक गेहूं भरकर कम तौल दर्ज कर रहे हैं। किसानों ने मंडी प्रशासन से कंप्यूटरीकृत कांटे लगाने की मांग की है।बताया गया कि गांव तुमौला निवासी ओमप्रकाश गेहूं बेचने मंडी पहुंचे थे, जहां प्रत्येक 50 किलो की बोरी में करीब 2 किलो अधिक गेहूं भरकर कम तौल दर्ज करने का आरोप लगा। वीडियो बनाने पर पल्लेदारों ने उनके साथ मारपीट भी की। घटना के बाद अन्य किसान भी मौके पर पहुंचे और जांच में आरोप सही पाए जाने की बात कही। यह भी पढ़ें- ऑनलाइन खतौनी न मिलने से किसान हो रहे परेशान किसानों ने मामले की शिकायत उप जिलाधिकारी छाता वैभव गुप्ता से की, जिस पर उन्होंने आढ़तिया को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। एसडीएम ने चेतावन...