मंडी में ट्रैक्टर से कुचलकर घायल किसान की झांसी में मौत
हमीरपुर, अप्रैल 2 -- मुस्करा। नवीन गल्ला मंडी परिसर में तीन दिन पूर्व ट्रैक्टर से कुचलकर गंभीर रूप से घायल हुए किसान की इलाज के झांसी मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। इस खबर से किसान के घर कोहराम मचा हुआ है। थानाक्षेत्र के अलरा निवासी 65 वर्षीय किसान लल्लू राजपूत बीते 30 मार्च को अपनी फसल बेचने के लिए मुस्करा मंडी आया था। दोपहर के समय जब वह मंडी परिसर के नले में पानी पी रहा था, तभी एक बैक होते ट्रैक्टर से कुचलकर गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिसे सीएचसी से मेडिकल कॉलेज उरई और फिर वहां से झांसी रेफर किया गया था। जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष करते हुए अंतत: बुधवार की की रात लल्लू राजपूत की मृत्यु हो गई। इस संबंध में थाना प्रभारी योगेश तिवारी ने बताया कि मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर ट्रैक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.