मंडी में गेहूं के ढ़ेर, सरकारी क्रय केंद्रों पर सन्नाटा
हाथरस, मई 12 -- हाथरस, संवाददाता। मंडी में गेहूं के ढ़ेर लगे पड़े हैं। सरकारी क्रय केंद्रों पर सन्नाटा पसरा हुआ है। किसानों का कहना है कि मानकों में पास न हो पाने के कारण वह अपना गेहूं सरकारी क्रय केंद्रों पर नहीं ले जा रहे। इससे गेहूं खरीद का सरकारी लक्ष्य पूरा होता नजर नहीं आ रहा है। जिले के किसान रवी के सीजन में प्रमुख रूप से गेहूं का उत्पादन करते हैं। कृषि विभाग के आंकड़ों के अनुसार करीब 80 हजार हैक्टेयर क्षेत्रफल में गेहूं की फसल का उत्पादन हुआ है। इस समय किसान अपनी उपज बेचने में लगे हैं। जिले में गेहूं की सरकारी खरीद के लिए 58 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। सरकार ने इस वर्ष 2585 रूपए प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। इस वर्ष फसल के समय बेमौसम बारिश से गेहूं भीग गया था। इससे गेहूं की गुणवत्ता प्रभावित हो गई। इसलिए किसान सरकारी क्रय केंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.