इटावा औरैया, मई 3 -- भरथना। भरथना की नवीन कृषि उत्पादन मंडी समिति में इन दिनों गंदगी का अंबार लगा हुआ है। मंडी परिसर के लगभग हर चौराहे पर कूड़े के ढेर दिखाई दे रहे हैं, जिससे किसानों और व्यापारियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालात यह हैं कि एक माह से अधिक समय से नियमित साफ-सफाई नहीं हुई है। यह भी पढ़ें- पांच साल से ठप है नल-जल योजनागंदगी और बदबू मंडी परिसर में नाले-नालियां पूरी तरह जाम हो चुकी हैं और जगह-जगह ओवरफ्लो की स्थिति बनी हुई है। गंदगी और बदबू के चलते किसानों का वहां रुकना तक मुश्किल हो गया है। वहीं, करीब छह दिन पहले सफाई का टेंडर होने के बावजूद अब तक काम शुरू नहीं हो सका है। यह भी पढ़ें- तीन दिन से सफाईकर्मी हड़ताल पर, नरक बना चेवाड़ा बाजार पेयजल व्यवस्था गर्मी के इस मौसम में भी पेयजल व्यवस्था भी बदहाल है। मंडी में...