मंडी में खड़े डंपर ने दो बैटरे चोरी
रामनगर, जून 9 -- रामनगर। मंडी समिति परिसर में खड़े एक डंपर से चोरों ने दो बैटरियां समेत अन्य सामान चोरी कर लिया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। रामनगर निवासी निशांत पपनै ने बताया कि उनका डंपर संख्या यूके-19 सीए-0343 सोमवार रात रोज की तरह मंडी समिति परिसर में खड़ा था। आरोप है कि देर रात चोरों ने डंपर से रॉड, जैक और दो बैटरियां चोरी कर लीं। मंगलवार सुबह चालक जब डंपर के पास पहुंचा तो उसे चोरी की जानकारी हुई। कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। यह भी पढ़ें- नगर पालिका के ट्रंचिंग ग्राउंड में चोरी, सीसीटीवी में कैद हुए नकाबपोश चोर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.