बागपत, सितम्बर 2 -- बागपत। प्याज के दाम लगातार उड़ान भर रहे हैं। बुधवार को सुस्ती के बीच मंडी में प्याज का थोक भाव 30 रुपये से 40 रुपये प्रति किलो रहा। ऐसे हालात में प्याज के दाम में और तेजी से इनकार नहीं किया जा सकता। कारोबारियों के अनुसार श्रावण मास के कारण प्याज की मांग कम थी। रक्षाबंधन पर्व के साथ ही इस पवित्र माह का समापन हो गया। अब गली-मोहल्लों में लगने वाली अंडे की ठेलों की संख्या बढ़ सकती है। होटलों और ढाबों में भी प्याज की खपत बढ़ने की संभावना है। अन्य स्रोतों से भी मांग में इजाफा होने का अनुमान लगाया जा रहा है। दूसरी ओर प्याज की आमद कमजोर बनी हुई है। सीमित स्टॉक के लिए आढ़तियों को ऊंचे भाव चुकाने पड़ रहे हैं। लगातार बारिश के कारण प्याज की खेप के सड़ने की समस्या भी बनी हुई है। ऐसे हालात में विक्रय मूल्य बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। हा...