फिरोजाबाद, जून 18 -- टूंडला, मक्का एवं बाजरा की बिक्री करने आए किसानों ने बुधवार को मंडी परिसर में जमकर हंगामा किया। मक्का खरीद में मनमानी का आरोप लगाते हुए प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान बाजरा बेचने आने वाले किसान भी खरीद प्रक्रिया में मनमानी एवं अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए इनके साथ शामिल हो गए तथा अपनी नाराजगी जताई। बताया जाता है इस दौरान पल्लेदारों ने भी कम मेहनताने की बात करते हुए पल्लेदारी बढ़ा दी। मौके पर पुलिस फोर्स के साथ में अधिकारी पहुंचे तथा किसानों को समझा-बुझा कर शांत किया। किसान टंडला में अपनी मक्का बेचने के लिए आए थे। मंडी समिति पर फसल का उचित रेट मिलते दिखाई नहीं दिया तो किसान आक्रोशित हो गए। गुस्साए किसान मंडी से बाहर एटा रोड पर आ गये और जमकर हंगामा काटा। किसानों ने सड़क पर जाम लगाने का भी प्रयास किया। ख...