नई दिल्ली, सितम्बर 3 -- देश की सबसे बड़ी सब्जी मंडी दिल्ली की आजादपुर मंडी में सब्जियों के रेट जानकार आप हैरान हो जाएंगे। आपके मोहल्ले में 20 रुपये किलो बिकने वाला आलू आजादपुर मंडी में 2 रुपये किलो बिक रहा है। आपके घर के पास प्याज जहां 60 रुपये के पार है वहीं, मंडी में प्याज के दाम 20 रुपये हैं। फुटकर में अधिकतर सब्जियों के रेट जहां 60 से 80 रुपये किलो हैं वहीं, मंडी में टमाटर, पालक, और तुरई 10 रुपये किलो। बीन्स 30 रुपये और फूलगोभी 15 रुपये किलो। इस रेट को पढ़कर आप हैरान और परेशान मत होइए। यह फेक नहीं है, बल्कि आजादपुर मंडी की वेबसाइट पर लगातार स्क्रॉल होने वाला ताजा रेट लिस्ट है। दरअसल, यह सब्जियों की क्वॉलिटी के हिसाब से न्यूनतम थोक रेट है। अधिकतम और न्यूनतम रेट की बात करें तो दोनों में काफी अंतर है। आगे खबर में यह भी जानेंगे कि दिल्ली ...