मुजफ्फर नगर, मई 28 -- नगर की मंडी में अतिक्रमण को लेकर प्रशासन की ओर से चलाए गए बुलडोजर अभियान के बाद व्यापारियों में भारी आक्रोश फैल गया। प्रशासन द्वारा दो दिन पूर्व चेतावनी दिए जाने के बाद बुधवार को आक्रोशित व्यापारियों ने तेज गर्मी के बीच अर्द्धनग्न होकर विरोध प्रदर्शन किया । साथ ही खुले आसमान के नीचे सब्जियां बेचने का काम किया। व्यापारियों का कहना है कि प्रचंड गर्मी में पहले ही लोग बीमार पड़ रहे हैं, ऐसे में प्रशासन ने उनके सिर से छत छीनकर उन्हें खुले में बैठने को मजबूर कर दिया है। प्रदर्शनकारियों ने मांग की है कि मंडी समिति या तो एक सप्ताह के भीतर टीन शेड लगवाए या फिर व्यापारियों को स्वयं शेड लगाने की अनुमति दें। व्यापारी राधे प्रणामी ने बताया कि सब्जियां खराब हो रही हैं और लाखों का नुकसान हो रहा है। गोविंद भूटानी ने कहा कि मंडी में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.