हल्द्वानी, जून 4 -- हल्द्वानी। नगर निगम मंडी बाईपास पर 150 पंजीकृत वेंडरों को कारोबार करने के लिए जगह देगा। वेंडिंग जोन बनाकर जगह आवंटित करना शुरू कर दिया गया है। नगर निगम ने 1826 वेंडरों का पंजीकरण कर 1618 को कार्ड जारी किए हैं। निगम क्षेत्र में वेंडिंग जोन नहीं होने से ये लोग सड़क और बाजार में ठेले और फड़ लगाकर कारोबार करते हैं। इससे जाम लगने पर लोगों को आवाजाही में दिक्कत का सामना करना पड़ता है। इसके समाधान के लिए नगर निगम ने वेंडिंग जोन बनाने शुरू कर दिए हैं। बरेली रोड से लगे मंडी बाईपास पर 150 वेंडरों के लिए जगह चिह्नित की है। यह भी पढ़ें- बुजुर्ग पूर्व सैनिकों को घर बैठे मिलेंगीं दवाएं, पहले करना होगा ये काम इसके साथ ही पंजीकृत वेंडर को यहां जगह आवंटित की जा रही है। निगम प्रबंधन के अनुसार इनमें पहले प्राथमिकता क्षेत्र में पूर्व से क...