औरैया, जनवरी 19 -- अजीतमल, संवाददाता। नगर पंचायत अटसू में प्रस्तावित कॉम्प्लेक्स निर्माण के खिलाफ मंडी बचाओ समिति और स्थानीय व्यापारियों का धरना-प्रदर्शन सोमवार को भी जारी रहा। प्रदर्शनकारियों ने नगर पंचायत प्रशासन पर बिना सहमति और बिना योजनाबद्ध तैयारी के निर्माण कार्य थोपने का आरोप लगाया। विरोध कर रहे व्यापारियों का कहना है कि सब्जी मंडी हटने से उनकी रोजी-रोटी संकट में पड़ जाएगी। व्यापारियों का आरोप है कि वर्षों से संचालित पारंपरिक सब्जी मंडी को हटाकर कॉम्प्लेक्स बनाने की तैयारी है, जबकि न तो कोई वैकल्पिक व्यवस्था दी गई है और न ही व्यापारी प्रतिनिधियों से चर्चा की गई। मंडी बचाओ समिति से जुड़े व्यापारियों ने कहा कि निर्णय अचानक थोपने की कोशिश की जा रही है, जिसे किसी भी हाल में स्वीकार नहीं किया जाएगा। धरने में अरविंद राजपूत, छोटेलाल कुशवाह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.