औरैया, फरवरी 24 -- अजीतमल, संवाददाता। सब्जी मंडी को हटाकर प्रस्तावित शॉपिंग मॉल निर्माण के विरोध में किसानों का आंदोलन तेज होता जा रहा है। भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों और क्षेत्रीय किसानों का धरना प्रदर्शन मंगलवार को सातवें दिन भी जारी रहा। धरना स्थल पर बड़ी संख्या में किसान जुटे और मंडी को क्षेत्र की आजीविका का मुख्य आधार बताते हुए इसे हटाने के प्रस्ताव को वापस लेने की मांग दोहराई। किसानों का कहना है कि मंडी से सैकड़ों किसानों, आढ़तियों और छोटे व्यापारियों की रोजी-रोटी जुड़ी है, इसलिए इसे समाप्त करना स्थानीय अर्थव्यवस्था पर सीधा असर डालेगा। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि कई दिन बीतने के बाद भी कोई प्रशासनिक अधिकारी उनकी समस्या सुनने नहीं पहुंचा है और न ही जनप्रतिनिधियों ने रुचि दिखाई है। किसानों ने चेतावनी दी कि मांगें न मानी गईं तो...