सोनभद्र, मार्च 28 -- सोनभद्र, संवाददाता। राबर्ट्सगंज नवीन मंडी समिति परिसर इस समय अपने दुर्दशा पर आंसू बहाने को विवश है। मंडी परिसर में लोगों के लिए बना सामुदायिक शौचालय इस समय कूड़े के ढेर से पटा पड़ा है। इसके चलते चाह कर भी लोग इसका उपयोग नहीं कर पा रहे हैं। हालात यह है कि शौचालय तक पहुंचने के लिए लोगों को पहले सब्जी के सड़े गले अवशेष व कूड़े को ढेर को पार करना होगा तब कहीं जाकर लोग शौचालय तक पहुंच पाएंगे। इसके लिए कई बार व्यापारियों एवं स्थानीय लोगों के माध्यम से संबंधितों को अवगत कराया गया, लेकिन इस ओर ध्यान न दिये जाने से आज भी स्थिति जस की तस बनी हुई है। व्यापारियों एवं स्थानीय लोगों ने मंडी में लगे कूड़े के ढेर की साफ-सफाई कराये जाने की मांग की है। स्थानीय लोगों में राजू, संदीप, उमेश, शिवकुमार समेत अन्य लोगों ने बताया कि मंडी में स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.