लखीमपुरखीरी, मार्च 31 -- लखीमपुर। तिकुनिया मंडी समिति परिसर में रह रहे एक घर मे अज्ञात कारणों से आग लग गई जिसमें सबकुछ जलकर राख हो गया। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने सूचना लेखपाल को दी है। सोमवार की रात करीब 12 बजे मंडी समिति परिसर में छप्पर का घर बनाकर रह रहे देवनारायन निषाद के घर अज्ञात कारण से आग लग गई। आग लगने से घर मे रखा अनाज,कपड़ा,चारपाई,साइकिल,सिलाई मशीन और 25 से 30 हजार की नकदी जलकर राख हो गई। पीड़ित देवनारायन निषाद ने बताया कि 14 वर्ष पहले हुए सूरतनगर में कटान के बाद से यही छप्पर डाल कर रह रहे है और जमीन भी कट चुकी है, मजदूरी कर परिवार को पाल रहे है। ग्रामप्रधान प्रतिनिधि विजय शंकर ने परिवार को राशन उपलब्ध कराते हुए लेखपाल को सूचना दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...