बलरामपुर, मई 27 -- तुलसीपुर। कृषि उत्पादन मंडी समिति तुलसीपुर परिसर में किसानों और व्यापारियों के लिए पेयजल की समुचित व्यवस्था नहीं है। परिसर में बना वाटर टैंक केवल शोपीस बनकर रह गया है, जिससे लोगों को पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता है। गर्मी के मौसम में यह समस्या और गंभीर हो गई है। मंडी में प्रतिदिन बड़ी संख्या में किसान और व्यापारी आते हैं, लेकिन उन्हें मूलभूत सुविधा तक नहीं मिल पा रही। लोगों ने विभागीय अधिकारियों से जल्द पेयजल व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...